रायगढ़@400 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा,3 मकान क्षतिग्रस्त

Share


रायगढ़, 18 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे 400 साल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। पुसौर तहसील के अतर्गत आने वाले भाटनपाली गाव मे पेड़ गिर जाने से 3 मकान क्षतिग्रस्त हो गए, वही एक हनुमान जी का मदिर भी गिर गया। आज गुरुवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे अचानक पेड़ टूटने की आवाज आने लगी। लोगो ने अपने घरो से निकलकर देखा तो उनके होश उड़ गए।400 साल पुराने विशालकाय बरगद के पेड़ को गिरता देख लोगो मे अफरातफरी मच गई। वे तुरत वहा से दूर हुए। पेड़ की चपेट मे आकर घर टूट गए, हालाकि राहत की बात है कि इससे कोई जनहानि नही हुई। घटना जूटमिल थाना इलाके की है। ग्रामीणो ने इसकी सूचना तुरत पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुची और स्थिति का जायजा लिया।बरगद के पेड़ के गिर जाने के बाद कुछ ग्रामीण अपने घर के अदर नही जा पा रहे है, साथ ही लोगो को आने-जाने मे भी परेशानी हो रही है।
प्रशासन गाव वालो की सहायता मे जुटा
ग्रामीण भागीरथी प्रधान ने बताया कि ये विशालकाय पेड़ लगातार हो रही बारिश के कारण कमजोर होकर गिर गया। प्रशासन पेड़ को हटाने की कार्रवाई कर रहा है।
2 साल पहले बलरामपुर मे गिरा था 400 साल पुराना पेड़
करीब दो साल पहले बलरामपुर जिले के राजपुर इलाके मे डीपाडीह मे भी 400 साल पुराना पेड़ धराशायी हो गया था। डीपाडीह राजपुर से 35 किलोमीटर दूर है। यहा 8वी और 13वी शताबदी की पुरातात्विक धरोहरे मौजूद है। उस वक्त कई मूर्तियो पर पेड़ गिर जाने से ये क्षतिग्रस्त हो गई थी। नदी की मूर्ति को भी नुकसान पहुचा था।


Share

Check Also

राजनांदगांव@ 12 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ

Share तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए रमन सिंहराजनांदगांव,11 अगस्त 2025 (ए)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ …

Leave a Reply