Breaking News

अम्बिकापुर@घायल मजदूर की हुई मौत

Share

अम्बिकापुर 16 अगस्त 2022 (घटती-घटना)।. कटहल तोडऩे के दौरान पेड़ से नीचे गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवचरण उम्र 55 वर्ष अनूपपुर जिले के ग्राम राजनगर का रहने वाला था। वह 9 अगस्त की शाम को पत्नी के साथ शाम को मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में कटहल पेड़ से कटहल तोडऩे चढ़ा था। पेड़ से फिसल कर वह गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply