कोरबा ,13 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। छग में संस्कृति और पारम्परिक पर्व सुख शांति समृद्धि तथा संतान सुख प्राप्ति के लिए नाग पंचमी के दिन जौ से भोजली उगाकर हर रोज पूजा अर्चना कर भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रथम दिन भोजली का विसर्जन किया जाता है। वार्ड क्र. 56, डगनिया खार अंतर्गत पंखा दफाई, एक नं. दफाई एवं सेन्द्री दफाई में सार्वजनिक भोजली पर्व किर्तन भजन के साथ अहिरन नदी घाट में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमुण्डा के अध्यक्ष सनिष कुमार, पूर्व पार्षद भुवनेश्वरी देवी, शुत्रहन लाल श्रीवास, संतोष कश्यप, रामफल कश्यप, ईश्वर सिंह, आन्नद राम, रवि साहू, रवि खुंटे, राज कुमार, उमेंद सिंह, हीरामणि, हरिचरण, नरेन्द्र, गंगाधर, जवाहर गुप्ता, शत्रुहन आदित्य, कीर्तन मंडली में धरमलाल साहू, शिव चरण साहू, राम नाथ साहू, रामकुमार जलतारे, कृष्णा कश्यप, चमार सिंह, पुरुषोत्तम आदित्य, रामेश्वर कश्यप, पूजा पुरोहित ईश्वर वैष्णव महिलाओं में राजकुमारी श्रीवास, रश्मि गुप्ता,देवयंती धीवर, राही कश्यप, कुमारी कश्यप, जानकी देवी, अहिल्या कर्ष, पुष्पा जलतारे, दीपा कश्यय, शांति सारथी, विमला यादव, विमलेश साहू, संतोषी श्रीवास, गंगा बाई, यशोदा मरावी, बद्रिका कर्ष, ललीता, धन बाई, चंदाबाई, प्रभा सांडे, आशा, निराशा, डालेश्वरी, शकीला बेगम के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur