Breaking News

अम्बिकापुर@समाजिक सद्भाव बनाने तिरंगा लेकर निकली है कांग्रेस

Share

अम्बिकापुर,10 अगस्त 2022 (घटती-घटना)।। भारत छोडो आंदोलन के 80 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को सरगुजा के तीनो विधानसभा क्षेत्रों में अनवरत पदयात्रा जारी रही। सीतापुर में इस पदयात्रा का नेतृत्व सीतापुर विधानसभा में खाद्यमंत्री अमरजीत भगत, लुंड्रा विधानसभा में मेडिकल कारर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉं0 प्रीतम राम एवं अम्बिकापुर विधानसभा में जिला कांगें्रस अध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा किया गया। सीतापुर विधानसभा में गौरव पदयात्रा का प्रारंभ खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने ग्राम मंगरैलगढ से प्रारंभ किया जो सीतापुर होते हुए राजापुर मैनपाठ में समाप्त हुई। यात्रा की शुरुआत में मंगरैलगढ में हुई सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज बुलडोजर चला कर देश के सामाजिक सद्भाव को तहस-नहस किया जा रहा है। तिरंगा लेकर कांग्रेस इस समाजिक सद्भाव को पुनः स्थापित करने निकली है।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply