Breaking News

अम्बिकापुर@एसडीआरएफ,फायर सर्विसेस और नगर सेना के जवानों को रक्षा सूत्र बांध मनाया रक्षाबंधन उत्सव

Share

अम्बिकापुर, 07 अगस्त 2022(घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर कन्या शक्ति संयोजिका मंडल ने एसडीआरएफ, फायर सर्विसेस और नगर सेना के जवानों को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन उत्सव मनाया।
बहनों ने जवानों की कलाई में राखी बांधकर उनके सुख-समृद्घि के लिए कामना किया। जवान भाइयों ने बहनों को सदैव उनकी रक्षा का वचन दिया। इस दौरान डिविजनल कॉमंडेड राजेश पाण्डे राज ने कहा कि भाई का बहनों के प्रति दायित्वों को पुन: स्मरण करने का दिवस है रक्षाबंधन उत्सव। प्रदेश कन्याशक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल ने कहा कि भाइयों और बहनों के बीच जीवंत स्नेह और विश्वास का प्रतीक है रक्षाबंधन। उन्होंने नगर एवं संभाग की सेवा में कार्यरत जवानों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मानसिक प्रसन्नता की मंगलकामना करते हुए रक्षासूत्र बंधने के पीछे का उद्देश्य बताया। कहा कि प्रान्त में रोज महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे है जिस पर रोक लगाने का कोई कठोर कदम राज्य सरकार द्वारा नहीं लिया जा रहा। प्रदेश में बैठी कांग्रेस की भूपेश सरकार पूर्णत: बहरी हो चुकी है। छत्तीशगढ़ की मातृशक्ति एवं कन्याशक्ति की सुरक्षा की आस अब केवल पुलिस प्रशासन से ही है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला कन्याशक्ति संयोजिका प्रीति तिवार, प्रीति यादव, एकता अग्रवाल, रॉनी, सुप्रीया पाल, आस्था खलखो, समिला सिंह, अंजुला सिंह, मनिषा भगत, खुलेश्वरी पैकरा, निशा सिंह, रविना प्रजापति, गीता विश्वकर्मा, यशवंती पैकरा, आरुषी चौबे, दुर्गा चौबे, अदिति तिवारी, मनीषा गुप्ता, साहिन खान,अनिला सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply