Breaking News

अम्बिकापुर@आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर प्रत्येक घर में झंडा लगाने के अभियान का शुभारंभ

Share


-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 अगस्त 2022(घटती-घटना)। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर प्रत्येक घर में झंडा लगाने के अभियान का शुभारंभ औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने किया। हर घर में तिरंगा पहुंचाने के उद्देश्य कांग्रेस घर-घर तिरंगा वितरण करने का लक्ष्य लिया है। इस कार्यक्रम के तहत युवाओं की टोली प्रत्येक वार्ड में जाकर राष्ट्रीय ध्वज का वितरण करेगी। बुधवार को कोठी घर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ध्वज वितरण किया गया। युवाओं की टीम कल से घर-घर जाकर झंडा लगाएगी यह अभियान 13 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, दुर्गेश गुप्ता, महामंत्री सय्यद अख्तर हुसैन, जिला प्रवक्ता आशीष वर्मा , गुरप्रीत सिद्धू ,शैलेन्द्र प्रताप सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, मालती सिंह, रणविजय सिंह, बीजू गुप्ता, पप्पन सिन्हा, कलीम अंसारी, काजू खान, दिलीप धर, सुभेन्धु घोष, अजय अरुण मिंच, विनोद एक्का, रजनीश सिंह, शुभम जयसवाल, स्वर्णिम शुक्ला, अविनाश, सतीश बारी, राकेश, रोशन कनोजिया, रिंकू सिंह, राकेश, अली सोहेल, इमरान सिद्दीकी, चुनमुन तिवारी, राहुल सोनी, प्रिंस, नीरू बाबरा, पवन सिंह, विकल झा, उत्तम राजवाड़े, आशीष जायसवाल सहित कांग्रेस जन शामिल थे।
महामाया पहाड़ पर लगेगा 100 फीट का तिरंगा
अंबिकापुर शहर का मुकुट कहे जाने वाले महामाया पहाड़ पर अवस्थित आक्सीजन पार्क में 100 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा लगाया जाएगा। स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसके लिए विधायक मद से 12 लाख रुपए की मंजूरी दी है। झंडा लगाने और सुंदरीकरण की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply