अम्बिकापुर,22 जुलाई 2022(घटती-घटना)। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर सरगुजा जिले के लखनपुर में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जन्म जय मिश्रा के नेतृत्व में किसान मोर्चा के द्वारा खाद संकट और अघोषित बिजली कटौती को लेकर विभाग कार्यालय और आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लखनपुर के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया तथा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुइया उइके के नाम से विद्युत विभाग अधिकारियों व आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित के प्रबंधक को ज्ञापन सौंप खाद संकट अघोषित बिजली कटौती के अलावा विभिन्न समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग की गई है। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहां की त्वरित निराकरण नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में जिला मुख्यालय सहित समस्त मंडलों में भाजपा किसान कार्यकर्ता भैंस के ऊपर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का फोटो लगाकर बीन बजा कर प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरगुजा के किसानों के साथ छत्तीसगढ़ सरकार दुर्व्यवहार कर रही है समय से यूरिया और खाद किसानों को उपलब्ध नहीं करा रही है जिससे खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मनोज कंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता राजेश अग्रवाल, भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, बृज किशोर पांडे, महामंत्री सतनारायण साहू, कमेंद्र राजवाड़े, किसान मोर्चा महामंत्री मुकेश ठाकुर पूर्व पार्षद समीम खान, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े, युवा मोर्चा महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ,बंटी बारी, दिव्यांशु गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला दहन के बाद लखनपुर पुलिस पहुंची।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur