भाजपा किसान मोर्चा 22 जुलाई को करेगी सोसायटी में तालाबंदीःविनोद साहू
-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 18 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी संघठन व किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल एवम जिलाध्यक्ष भाजपा कृष्ण बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन एवम किसान मोर्चा कोरिया के जिलाध्यक्ष विनोद साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसानों को हो रही खाद संकट व खाद की कालाबाजारी पर 18 जुलाई 2022 दिन में 12 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुच कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।
छत्तीसगढ़ के किसानों को हो रही खाद संकट व खाद की कालाबाजारी पर आपको संज्ञान पत्र व खाद की आपूर्ति हेतु आग्रह पत्र। छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां आपकी सरकार किसानों को जिस प्रकार प्रारंभिक चरण में प्रताडç¸त कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। क्योंकि एक किसान खेती प्रारंभ करने से पूर्व साख समिति पहुंचता है और वहां से खाद व कर्ज लेता है। व खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करता है। किंतु आज साख समितियों में खाद की आपूर्ति नहीं किए जाने के चलते किसान चिंतित है व प्रताडç¸त है। ऐसी दशा में वह प्राइवेट संस्थानों से खाद की खरीदी करने हेतु मजबूर हैं। जहां से कालाबाजारी स्वरूप दुगुने व तिगुने दामों पर खाद की खरीदी हेतु बाध्य है। चूंकि किसानों की लड़ाई में भाजपा किसान मोर्चा सदैव तत्पर खड़ा है। सप्ताह भर के भीतर यदि साख समितियों में खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं कि गयी तो 22 जुलाई को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की समस्त समितियों में ताला बंदी कर अपना विरोध दर्ज करेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, भाजपा जिला प्रवक्ता बसंत राय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद साहू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री नरेश्वर रजक, किसान मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती कामिनी राजवाड़े, किसाना मोर्चा मंडल महामंत्री बैकुण्ठपुर मुसाफिर सिंह, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राम लखन, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राम साहू, किसान मोर्चा मंडल कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र देवांगन, किसान मोर्चा सदस्य सचिदानंद द्विवेदी, किसान मोर्चा संयोजक पंचायत परमानंद साहू, किसान मोर्चा सह संयोजक पंचायत अक्षय साहू, दीपक साहू, संजय साहू एवं भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur