खड़गवां 11 जुलाई 2022(घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी की बैठक खडगवा में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जनार्दन साहू, भाजपा मंडल भाजयुमो अध्यक्ष रामप्रताप, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राजवाड़े, भाजयुमो जिला महामंत्री शारदा गुप्ता, सुशील सिंह, मंडल महामंत्री रामलाल साहू, रमेश जायसवाल, अरुणोदय पांडे, सत्येंद्र साहू, विनोद सिंह, ओम शुक्ला सहित मंडल पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने युवा मोर्चा के लिए मैदानी स्तर पर किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने युवा शक्ति को समाज की सबसे बड़ी शक्ति है, बताते हुए आह्वान किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने राज्य का शोषण किया है समाज के बीच जाकर बड़े परिवर्तन के लिए तैयारी करें। समाज की ताकत आप है और बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किए गए हैं। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठन कार्य करते हुए आगे बढ़ने को कहा। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सत्येंद्र राजवाड़े ने मंडल के अंतर्गत हुए कार्यों की समीक्षा की तथा सभी पदाधिकारियों से उनके द्वारा निभाए गए दायित्वों की जानकारी ली भूतों में युवा मोर्चा की टीम बनाने का अभियान और तेज करने की कार्य योजना पर बात हुई साथ ही आगामी 9 अगस्त को रायपुर तुम्हें मुख्यमंत्री निवास का घेराव पर रणनीति बनाते हुए चर्चा की गई। जिला मंडल महामंत्री शारदा गुप्ता सुशील सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया शक्ति केंद्रीय स्तर पर बैठकों की रणनीति बनाई गई इसके बाद मंडल कार्यसमिति का समापन किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur