Breaking News

अम्बिकापुर@हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर 11 जुलाई 2022(घटती-घटना)। मामूली सी बात पर पति ने डंडे से पत्नी के सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में बतौली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार गुनी बाई पति राजनाथ कोरवा उम्र 28 वर्ष बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम भटको परसाडांड़ की रहने वाली थी। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। 9 जुलाई की रात को गुनी बाई गांव में थी। पति घर चलने को बोल रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। महिला राजनाथ को गाली गलौज कर रही थी। तभी गुस्से में पति ने डंडे से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर बतौली थाना प्रभारी एसआई प्रमोद पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और फरार आरोपी पति को घटना के चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया। कार्रवाई में सउनि शिवमन कौशिक, मुरलीधर यादव मआर मेरी क्लारेट, पुनम पैकरा, आर राजेश खलखो, पंकज लकड़ा शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply