Breaking News

अम्बिकापुर@जहर सेवन से महिला की मौत

Share

अम्बिकापुर,06 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। अज्ञात कारणों से एक महिला ने 1 जुलाई को कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रिमन मिंज पति सीतन मिंज उम्र 50 वर्ष चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम फुटकी की रहने वाली थी। उसने अज्ञात कारण से 1 जुलाई को कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply