कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
बिलासपुर, 27 जून 2022। छाीसगढ़ के बिलासपुर जिले मे एक शराबी पिता ने अपनी ही 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले मे कोर्ट ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। पत्नी की मौत के बाद बच्ची का पिता 3 साल तक बच्ची का शोषण करता रहा। मामला सिरगिट्?टी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की मा की 5 साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने पिता के पास रहती थी। पिता शराब पीने का आदी था। जब बच्ची आठ साल की थी, तब उसके पिता की बुरी नीयत बेटी पर पड़ी।
इसके बाद से वह बच्ची से रेप करने लगा। 20 जनवरी 2021 को उसकी बेटी घर मे अकेली थी। तब बच्ची का पिता शराब पीकर घर आया और गाली-गलौज करते हुए शारीरिक सबध बनाने के लिए बोलने लगा। इस पर बच्ची ने कमरे से भागने की कोशिश की और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोस की महिलाए पहुची तो उसका पिता उसे छोड़कर भाग गया। बच्ची ने आसपास के लोगो को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मोहल्ले वालो ने उसे उसकी बड़ी मा के घर भेज दिया।
लेकिन बच्ची की बड़ी मा उसे एक दिन अपने घर मे रखी। फिर दूसरे दिन उसे उसके पिता के घर छोड़ दी। बच्ची घबराई थी और अपने पिता के साथ रहने से डर रही थी। इस पर बड़ी मा ने पुलिस की रक्षा टीम को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुची पुलिस ने उसका काउसिलिग कराया, तब बच्ची ने आप बीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जाच के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ कोर्ट मे चालान पेश किया। कोर्ट मे मामले का ट्रायल चला जिसमे पिता को दोषी पाया गया। इसके बाद कोर्ट ने दोषी पिता को उम्र कैद की सजा सुनाई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur