अम्बिकापुर 26 जून 2022(घटती-घटना)। स्नेक मैन सत्यम द्विवेदी ने रविवार को शहर के पंजाब गार्डन के सामने से मॉनिटर लिजार्ड जीव का रेस्क्यू किया है। स्नेक मैन सत्यम के पास पिछले दो दिनों से मॉनिटर लिजार्ड के होने की सूचना आ रही थी। दो दिनों से मौके पर जाने के बाद और काफी खोजने के बाद भी मॉनिटर लिजार्ड का पता नहीं चल पाता था। इससे उसका रेस्क्यू नहीं हो पा रहा था। इसी बीच रविवार को शहर के पंजाब गार्ड के पास मॉनिटर लिजार्ड के होने की सूचना मिली। सत्यम ने वहां पहुंच कर लगभग 1 घंटे के मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू किया। शहर में निकले इस नए जीव को देखने काफी लोग जमा हो गए। सत्यम द्विवेदी लगातार वन्य जीव एवं पशु दोनों के लिए कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह बेजुबान जीवों हेतु मां महामाया पशु पुनर्वास केंद्र का संचालन कर रहे हैं। मॉनिटर लिजार्ड गोह भी कहा जाता है। इसके शारीरिक स्वरूप छिपकली की तरह होता है। परंतु ये उससे बहुत बड़ा होता है। गोह छिपकिलियों के निकट संबंधी हैं, जो अफ्रिका, आस्ट्रेलिया, अरब और एशिया आदि देशों में पाया जाता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur