अम्बिकापुर 26 जून 2022 (घटती-घटना)। केरता शक्कर फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गोरखनाथ नगेशिया उम्र 27 वर्ष शंकरगढ़ का रहने वाला था। यहां अपने बड़े भाई के साथ अंबिकापुर में रह कर मजदूरी का काम करता था। 25 मई की सुबह दोनों भाई अपने-अपने काम पर गए थे। रात को गोरखनाथ न अपने बड़े भाई अमीन को फोन कर बताया कि मैं अपने साथी धरमजीत के साथ बाइक से केरता जा रहा हंू। इसके बाद रात दस बजे पता चला की केरता शक्कर फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यहां इलाज के दौरान गोरखनाथ की मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur