Breaking News

अम्बिकापुर@हाइवा पेड़ से पेड़ से टकराया,हेल्फर की मौत

Share

अम्बिकापुर 26 जून 2022 (घटती-घटना)। शहर से लगे ग्राम चठिरमा के पास शनिवार को हाइवा पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में हाइकवा का हेल्फर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किशोर कुजूर पिता मार्तिन उम्र 20 वर्ष ग्राम रोकबहार थाना बागबहार जिला जशपुर का रहने वाला था। वह हाइवा में हेल्फर का काम करता था। हाइवा चालक अनूप राम शनिवार को हाइवा क्रमांक सीजी 15 डीओ 2219 से चठिरमा की ओर जा रहा था। तभी चठिरमा के पास हाइवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में मार्तिन गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply