Breaking News

अम्बिकापुर@तेजस्विनी क्षत्रिय महिला समिति ने मनाया वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस

Share


अम्बिकापुर 20 जून 2022 (घटती-घटना)। तेजस्विनी क्षत्रिय महिला समिति ने वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया।
कार्यक्रम में सबसे पहले समिति की अध्यक्ष आशा राणा सिंह व उपाध्यक्ष द्वारा रानी लक्ष्मीबाई के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। सुजाता सिंह के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया व रानी लक्ष्मी बाई की जीवनी व उनके साहस एवं वीरता के बारे में बताया गया। डॉक्टर अपेक्षा सिंह गहरवार के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई की स्वाभिमान, वीरता, साहस, दृढ़ता, आत्मरक्षा के गुण व जो सभी महिलाओं को आज के युग में आत्मसात करना चाहिए इस पर प्रकाश डाला गया। इंदू सिंह के द्वारा देशभक्ति गीत व सुविचारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। समिति की उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह के द्वारा आभार प्रकट कर कार्यक्रम समाप्त किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply