Breaking News

कोरबा@सांसद ने कार्यकर्ताओं के दर्द पर लगाया मरहम

Share


कोरबा18 जून 2022 (घटती-घटना)। कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं ने अपने मन की व्यथा व्यक्त की। इस पर सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों के बीच कोई छूट भैया नेता व चमचा नहीं होना चाहिए। कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों व मतदाताओं के बीच की कड़ी है। कार्यकर्ता वह है, जो जमीनी स्तर की समस्याओं को हम तक पहुंचाते हैं, हमें इनके साथ उठना बैठना चाहिए इन्हें गले लगाना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि गुटबाजी खत्म करना होगा, कोई किसी गुट का नहीं, सभी कांग्रेस गुट के कार्यकरता हैं। संगठन की ताकत को और ज्यादा मजबूत बनाने की जरूरत है। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव और वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होना हैं। इसके लिए अभी से कमर कसकर तैयारी करनी होगी। जिला, ब्लाक, जोन, वार्ड व बूथ पदाधिकारियों को आगे आकर काम करना होगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply