अम्बिकापुर,13 जून 2022 (घटती-घटना)। बारिश से पूर्व अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को नगर निगम के आयुक्त विजय दयाराम ने शहर में चल रही नालियों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि महामाया चौक के नीचे सुदामा होटल व्यवसायी द्वारा नाली जाम किया गया था तथा उक्त स्थल पर विगत 10 वर्षों से मलवा नहीं निकाला गया था। निगम आयुक्त ने होटल मालिक को चेतावनी देते हुए 1 हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया एवं सफाई कार्य कराया गया। सफाई के दौरान उक्त स्थल से लगभग 10 डम्फर मलवा निकाला। आयुक्त द्वारा निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्र में लगातार निरीक्षण एवं अर्थदण्ड की कार्रवाई की जाएगी साथ ही नगरवासियों से अपील किया गया कि सार्वजनिक नाली जाम न किया जाए एवं सफ-सफाई कार्य में नगर निगम के कर्मचारियों का साथ दिया जाए। नाली जाम होने से वर्षा ऋतु में पानी के बहाव में दिक्कत होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur