Breaking News

अम्बिकापुर@16 साल बाद हुई परामर्शदात्री की बैठक

Share


नगर निगम आयुक्त ने अधिकारी व कर्मचारियों की ली बैठक,समयमान वेतनमान की बनी सहमति
-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 जून 2022(घटती-घटना)।
.नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के (आईएएस) की उपस्थिति में विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक रविवार को गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मांगों एवं समस्याओं का निराकरण करने हेतु सहमति दी गई। जिसमें आयुक्त को अवगत कराया गया कि कर्मचारियों को बहुप्रतिक्षति मांग समयमान वेतनमान 191 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदान करने की स्वीकृति प्राथमिकता के आधार पर दी गई है। कर्मचारियों की पदोन्नति वरिष्ठता एवं पात्रता के आधार पर होगी। कर्मचारियों को आवास आवंटन रिक्त होने पर पात्रता अनुसार नियम अन्तर्गत आबंटित किया जाएगा। कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान राशि उपलब्धता के आधारपर किया जाएगा। कर्मचारियों का वेतन प्रतिमाह 7 तारीख तक किया जाएगा। इस संदर्भ में राजस्व शाखा के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे राजस्व वसूली प्रतिमाह लक्ष्य अनुसार अनिवार्य रूप से करें ताकि कर्मचारियों को समयावधि में वेतन भुगतान किया जा सके। बैठक में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। विभागीय परामर्शदात्री की बैठक 2006 में हुई थी। 16 साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से परामर्शदात्री की बैठक हुई है। इससे विभागीय कर्मचारी संगठन में व्यापक हर्ष व्याप्त है एवं उनके समस्याओं का समय-सीमा में हल करने की आशा भी रखते है। वर्ष 2016-17 के बाद पहली बार समयमान वेतनमान का लाभ पाकर कर्मचारीगण में काफी हर्ष व्याप्त है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply