मनेन्द्रगढ़ 05 जून 2022 (घटती घटना)। भारतीय जनता महिला मोर्चा के द्वारा मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में कार्यरत नर्स एवं मेडिकल स्टाफ का सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया एवं उनके द्वारा निरंतर किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की सराहना की गई। इस द्वारान सिस्टर एस. डेबिट, अनुपमा, सकरा बानो, सुहिता रॉय, रीता , संगीता, नीता एवं अन्य का सम्मान किया गया। मेडिकल स्टाफ के सम्मान के बाद सभी मरीजों को फल वितरण किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा कोरिया की प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा प्रवीण सिंह , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला नेताम, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंकुर जैन, जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा आशीष मजूमदार , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता पासी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष वारिस खान, पार्षद सुनैना विश्वकर्मा, पार्षद जफरुन निशा, भाजपा के वरिष्ठ जे.के. सिंह, जया कर, प्रवीण निशी, अलका गांधी, रेवती सोनी, श्यामा सेन, उर्मिला राव, अलका विश्वकर्मा, रोहिणी सिंह, निर्मला निषाद, दिव्या गुप्ता ,जमील शाह आदि भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur