मायके वालों ने पति पर लगाया जलाने का आरोप
अम्बिकापुर,04जून 2022(घटती-घटना)। आग से जलने से एक महिला की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। मृतिका के पिता व चाचा ने उसके पति पर जलाने का आरोप लगाया है।जबकि मृतिका का पति का कहना है कि वह खाना बनाने के दौरान जल गई थी।
जानकारी के अनुसार ललिता केरकेट्टा पति जीवीत एक्का उम्र 25 वर्ष सूरजपुर जिले के जयनगर की रहने वाली थी। इसका मायका अंबिकापुर से लगे खैरबार में है। ललिता की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। शुक्रवार को वह आग से झुलस गई थी। परिजन उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतिका के पिता व चाचा का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर हमल लोग अस्पताल पहुंचे। उस समय ललिता बात कर रही थी। वह बताई थी की शुक्रवार की शाम को जीवीत घर आया और खाना मांगा। खाना नहीं तैयार होने की बात पर पत्नी के साथा विवाद करने लगा। इस दौरान व पत्नी से शराब पीने के लिए रुपए भी मांग रहा था। नहीं देने पर गुस्से में आकर मिट्टी तेल छिडक़ कर आग लगा दी थी। वहीं मृतिका के पति ने बयान दर्ज कराया है कि ललिता खाना बनाने के दौरान आग से झुलस गई थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur