अम्बिकापुर 03 जून 2022(घटती-घटना) । खाना बनाने को लेकर पत्नी के साथ हुए विवाद पर एक युवक ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रकाश कविराज उम्र 40 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डिगमना नेहरूनगर का रहने वाला था। वह गुरुवार की रात को घर आया और पत्नी के साथ खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज प्रकाश ने खेत में जाकर कीटनाशक सेवन कर लिया। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur