अम्बिकापुर,02 जून 2022(घटती-घटना)।. ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात ट्रक न टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आशीष गुप्ता पिता रामचन्द्र गुप्ता 28 वर्ष सूरजपुर जिले के ग्राम धोन्धा का रहने वाला था। वह कहीं काम करता था। बुधवार की शाम को ड्यूटी कर बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी गांव में अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur