अम्बिकापुर 30 मई 2022 (घटती-घटना)। पति कि लम्बी आयु के लिये सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार में सज-धज कर सोमवार की अहले सुबह ही अपने-अपने घर के नजदीक वट व पीपल के वृक्ष की पूजा करने पहुंची। जो देर शाम तक पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। गर्मी का दिन होने के कारण सुबह-सुबह ही व्रतियों की भीड़ पूजा स्थल पर देखी गई। लोग वट वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर अपने पति की लंबी आयु और स्वस्थ रहने की प्रार्थना कीं। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को व्रत रख वटवृक्ष की पूजा-अर्चना की। ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या पर मनाए जाने वाला वट सावित्री व्रत पर अंबिकापुर सहित जिले में महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री व्रत रखते हुए वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना की। साथ ही जल मौली रोली कच्चा सूत भिगोकर वृक्ष के तने के चारों ओर लपेटा। इसके बाद सत्यवान सावित्री की कथा सुनाई गई। पूजा अर्चना के दौरान सुहागिनों ने सुहाग के सामान दान किया। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन सावित्री ने अपने कठिन तप के बल से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। वट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में खास उत्साह देखा गया। लोग एक-दो दिन पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी थी। महिलाएं हांथों में मेहंदी रचाने से लेकर सोलह श्रृंगार कर पूजा स्थल पर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने पूजा अर्चना करने के बाद एक दूसरे को सिन्दूर लगाकर अमर सुहाग की कामना की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur