अम्बिकापुर, 12 मई 2022(घटती-घटना)। मुख्यमंत्री के सरगुजा संभाग दौरे कार्यक्रम के उपरांत सुरक्षा व्यवस्था में लगें जवानों को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव व पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता द्वारा बड़ा खाना का आयोजन किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा क्षेत्रों का कार्यक्रम सफल होने के उपरांत आईजी ने कहा कि सबने मिलकर अपने उत्कृष्ट कार्य के साथ-साथ एक कर्तव्यनिष्ठ अनुशासित पुलिस की ड्यूटी निभाई है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सफल होने पर ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी व जवानों को प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का आगामी विधानसभा क्षेत्र जिला जशपुर व कोरिया में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान ऐसे ही शांति पूर्वक लगन मेहनत के साथ अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहेंगे। मुख्यमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारियों को आईजी ने ड्यूटी उपरांत अपने मूल इकाई वापस जाने के पूर्व सभी जवानों को बडा खाना का आयोजन किए तथा जवानों के साथ शामिल हुए और हौसला बढाई। उसके उपरांत सभी अधिकारी, जवानों को अपने अपने मूल इकाई वापस जाने हेतु आवश्यक संसाधनों मुहैया कराया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक व पुलिस मुख्यालय द्वारा मुख्यमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था हेतु आए सभी अधिकारी,कर्मचारी, रक्षित निरीक्षक अम्बिकापुर उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur