अम्बिकापुर, 10 मई 2022 (घटती-घटना)। गौ सेवा मंडल सरगुजा पिछले 5 वर्षों से घुमन्तु बेजुबानों पशु व पक्षियों की रक्षा व सुरक्षा में लगातार कार्य कर रहा हैं। जिसमे अभी तक 3596 बेज़ुबान को रैस्क्यू किया और शहरवासियों को लगातार जागरूक करने का काम कर रहा है ताकि अधिक से अधिक पशुओं की जान बचाया जा सकें। मंगलवार को गौ सेवा मंडल को सुबह से लगातार मूक पशुओं के बारे में सूचनाएं मिलती रही। गौ सेवा मंडल की टीम व एम्बुलेंस की सहायता से अलग -अलग जगह से पशुओं की रेस्क्यू किया गया। उसी क्रम में सुबह का पहला केस ग्राम सिलफिली से आया। जहां बीमार गाए बीमार थी, इसी तरह मणिपुर थाना के सामने व ग्राम-रनपुर, लखनपुर में दुर्घटना में घायल गाए की मदद की गई। इसी तरह रेलवे स्टेशन के पास वह संगम चौक गुदरी के पास से बीमार गाय की मदद कर गौ सेवा मंडल द्वारा राहत पहुंचाई गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur