Breaking News

अम्बिकापुर@युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Share

अम्बिकापुर, 23 अप्रैल 2022(घटती-घटना)।. अज्ञात कारण से एक युवक अपने घर में फांसी लगा लिया। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय अकाश बड़ा शहर के कांतिप्रकाशपुर का रहने वाला था। वह शुक्रवार की रात को खाना खा कर कमरे में सोया था। सुबह 5 बजे परिजन ने देखा तो वह कमरे में ही फांस लगा लिया था। परिजन उसे फंदे से उतार कर तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व लिव इन रिलेशनशिप में रह रही इसकी पत्नी भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply