अम्बिकापुर,20 अप्रैल 2022 (घटती-घटना)। गांव के ही एक व्यक्ति ने महिला के घर में घुसकर उस पर बंसुला से जानलेवा हमला कर दिया था। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बन्धनी बाई पति बैजू राम उम्र 60 वर्ष वह जशपुर जिले के ग्राम करदना की रहने वाली थी। वह पति के साथ पुराने घर में रहती थी। 18 अपै्रल की रात 8 बजे गांव के ही नंदकिशोर उसके घर गया और बंसुला से महिला के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे इलाज के लिए जशपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur