अम्बिकापुर,17 अप्रैल 2022 (घटती-घटना)। गौ सेवा मंड़ल अपने हर पर्व को बेज़ुबानो के साथ मनाने की कोशिश करता है, ताकि लोगो के मन मे उनके प्रति प्रेम जागृत कर सके। इसी क्रम में पिछले साल की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गौ सेवा मंडल सरगुजा द्वारा मैनपाट में जाकर श्रीराम सेनाओं(बन्दरों) को फल (केला) खिलाया गया। गौ सेवा मंडल लगातार पांच वर्षों से सरगुजा संभाग में विभिन्न प्रकार के पशु, पक्षियो व अन्य जानवरों की सरंक्षण कार्य कर रहा हैं। गर्मी का मौसम आ गया है जिसमें बहुत से पशु पक्षियों को पानी प्यास लगेगी तो आप सभी अपने घरों के आस पास उनके पानी की व्यवस्था अवश्य करें। इस भीषण धूप में भी पशु आपके प्रेम पाने का इंतजार करते है आज पुन: महसूस हुआ कि जल जंगल इतना जरूरी है कि उनके बिना कुछ भी संतुलन नही है क्योंकि ये बहुत से जानवरों का घर, भोजन का स्रोत होता है हम अपनी आवश्कता से अधिक इसे समाप्त करने में लगें हैं तो आइए इस हनुमान जन्मोत्सव में ये प्रण ले कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाएंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur