अम्बिकापुर.,16 अप्रैल 2022(घटती-घटना)।. सर्पदंश से एक किशोरी की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय हीरामणि पिता देवसाय पंडरापाठ थाना क्षेत्र के ग्राम सुलेसा की रहने वाली थी। वह 14 अपै्रल की रात को मच्छरदानी लगाकर सोई थी। रात करीब 1.30 बजे कमर में कुछ काटने का एहसास हुआ। वह इसकी जानकारी परिजन को दी। पिता ने बिस्तर हटाकर देखा तो सांप था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur