अम्बिकापुर,05 अप्रैल 2022(घटती-घटना)।. पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव द्वारा पाइपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। आयोजन में उप पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना को पदोन्नति प्रदान किया गया, जो पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर जिला सरगुजा में पदस्थ हैं। विगत दिनों राज्य शासन द्वारा उप पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर आदेश जारी कर पदोन्नति प्रदान की गई थी। इसी के तारतम्य में पाइपिंग सेरेमनी कार्यक्रम कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज में आयोजित कर पदोन्नति का प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ’ को उनके कंधे पर लगा कर पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव द्वारा पदोन्नति प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित कांबले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक एवं रक्षित निरीक्षक सह यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको को उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur