कोरबा, 02 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। मेजर ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक बनने वाले सडक़ निर्माण कार्य के अंतर्गत दर्री बराज में सडक़ निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए बरॉज में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है। इस अवधि में वाहन आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग निर्धारित की गयी है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सडक़ निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। उल्लेखनीय है कि, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग के द्वारा दर्री बरॉज में सीमेंट कंक्रीट का कार्य पूर्ण होने तक यातायात में पूर्णतया प्रतिबंध लगाये जाने हेतु अनुरोध किया गया है। अत: जिला परिवहन अधिकारी कोरबा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात कोरबा द्वारा प्रस्तुत संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग, कोरबा तथा कार्यपालन अभियंता, हसदेव बरॉज जल प्रबंधन संभाग रामपुर के तकनीकी रिपोर्ट-प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम के तहत लोक सुरक्षा के दृष्टि से हसदेव बरॉज ब्रिज मार्ग का निर्माण कार्य हेतु, हसदेव बरॉज ब्रिज पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंध पश्चात सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग निम्नानुसार आगामी आदेश तक निर्धारित की गयी है :-रायगढ़, चांपा से आने वाली वाहनों के लिए उरगा, रेलवे क्रॉसिंग, बरबसपुर बाईपास से होकर रिस्दी, बालको, रूमगरा से ध्यानचंद चौक होते हुए सी.एस.ई.बी. चौक से स्टेडियम तिराहा, राताखार बाईपास मार्ग से गेरवाघाट, हसदेव बरॉज के बाद, दर्री, कटघोरा, अंबिकापुर की ओर परिवहन की अनुमति रहेगी। इसी प्रकार सर्वमंगला ब्रिज, कुसमुण्डा की ओर परिवहन की अनुमति रहेगी।
कोरबा शहर के वाहनों के लिए
सी.एस.ई.बी. चौक से स्टेडियम तिराहा, राताखार बाईपास मार्ग से गेरवाघाट, हसदेव बरॉज ब्रिज के बाद, दर्री, कटघोरा, अंबिकापुर की ओर परिवहन की अनुमति रहेगी। इसी प्रकार सर्वमंगला ब्रिज, कुसमुण्डा की ओर परिवहन की अनुमति रहेगी।
अम्बिकापुर,कटघोरा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए
दर्री हसदेव बरॉज ब्रिज के पहले गेरवाघाट से होकर राताखार बाईपास मार्ग से स्टेडियम तिराहा से होकर सी.एस.ई.बी. चौक से ध्यानचंद चौक, रूमगरा, बालको, रिस्दी बरबसपुर बाईपास मार्ग से उरगा, रायगढ़, चांपा की ओर परिवहन की अनुमति रहेगी। साथ ही सर्वमंगला ब्रिज, कुसमुण्डा की ओर परिवहन की अनुमति रहेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur