बैकुण्ठपुर,15 मार्च 2022(घटती-घटना)। वेतन विसंगति सुधारने एवम अन्य मांगो के साथ 21 मार्च से काम बंद कर मैदान में आंदोलन सरूप जाने के लिए स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी द्वारा ज्ञापन सौप चेतवानी दी गई है, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी का ग्रेड पे 2200 है जबकि अन्य कर्मचारियों का ग्रेड पे जो पहले 1900 या 2200 होता था सबको 2400 या 2800 किया जा चुका है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता के चलते स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी अब तक 2200 ग्रेड पे का दंश झेल रहे है।
ज्ञात हो की केंद्रीय वेतनमान में 2200 ग्रेड पे का स्लैब ही नही है छत्तीसगढ़ में कुछ ही कैडर 2200 ग्रेड पे में थे लेकिन सभी का विसंगति दूर किया जा चुका है लेकिन स्वास्थ्य संयोजक का अब तक कोई विसंगति सुधार नहीं हुआ है साथ ही इनका प्रमोशन पद सुपरवाइजर जिनको 2400 ग्रेड पे और ब्लॉक प्रशिक्षक अधिकारी (पोस्ट ग्रेजुएट) का 2800 ग्रेड पे है जबकि किसी भी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट होने पर ग्रेड पे 4200 से कम नही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों और विभाग के सुस्त कार्यवाही के चलते वेतन विसंगति बरकरार है। कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने कहा कि इस बार वेतन विसंगति को दूर करने का सभी 15000 स्वास्थ्य संयोजक ने मन बना लिया है और 21 मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर शासन प्रशासन को वेतनविसंगती सुधारने के लिए दबाव बनाया जायेगा। कोरिया जिला के आईटी सेल संदीप कुमार तिर्की ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी 28 राष्ट्रीय कार्यक्रम एवम 14 योजनायों के साथ कोविड नियंत्रण ,टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य का संपादन करते है वर्ष 2016 में संयुक्त संचालक के द्वारा वेतन विसंगति दूर करने अवर सचिव को पत्र लिखा गया था लेकिन 2016 के बाद से 2022 तक 6 साल में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है और स्वास्थ्य संयोजक इस बार सरकार के घोषणा पत्र के अनुरूप अपनी वेतन विसंगति सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur