Breaking News

अम्बिकापुर@युवक ने अज्ञात कारण से किया यूरिया का सेवन,इलाज के दौरान मौत

Share

अम्बिकापुर, 15 मार्च 2022(घटती-घटना)। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने 9 मार्च को यूरिया का सेवन कर लिया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज के दौरन उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय निरंजन साय पिता अमर साय लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदगी का रहने वाला था। इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। 9 मार्च को घर में रखे यूरिया का सेवन कर लिया। तबियत विगडऩे पर परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply