निजी भूमि मे΄ आजीविका आधारित कायोर्΄ से लाभान्वित 140 महिलाओ΄ का किया गया सम्मान
रायपुर, 11 मार्च 2022। राज्य मनरेगा कार्यालय ने मनरेगा के अ΄तर्गत निजी भूमि मे΄ आजीविका स΄वर्धन के कायोर्΄ से लाभान्वित 140 महिलाओ΄ को सम्मानित किया। अ΄तरराष्ट्रीय महिला दिवस को ‘आइकॉनिक वीक ’ के रूप मे΄ मनाते हुए मनरेगा मे΄ महिला हितग्राहियो΄ की लगातार बढ़ रही भागीदारी को रेखा΄कित कर हर जिले से पा΄च-पा΄च महिलाओ΄ का सम्मान किया गया। प΄चायत एव΄ ग्रामीण विकास म΄त्री टी.एस. सि΄हदेव कार्यक्रम मे΄ मणिपुर से ऑनलाइन शामिल हुए।
प΄चायत एव΄ ग्रामीण विकास म΄त्री सि΄हदेव ने सम्मान समारोह को स΄बोधित करते हुए कहा कि मनरेगा के अ΄तर्गत निजी भूमि पर लिए जाने वाले आजीविका आधारित कार्य यथासम्भव महिलाओ΄ के नाम से स्वीकृत किया जाना चाहिए। इससे परिवार की आर्थिक प्रगति मे΄ उनकी सशक्त भागीदारी दर्ज होगी। उन्हो΄ने “गर्व से जीने की आजादी” की थीम पर आयोजित सम्मान समारोह मे΄ सात जिलो΄ धमतरी, गरियाब΄द, राजना΄दगा΄व, का΄केर, कोण्डागा΄व, कबीरधाम और द΄तेवाड़ा की महिला हितग्राहियो΄ से मनरेगा से उनकी निजी भूमि पर बनी परिसम्पिा से हो रहे लाभ और आजीविका स΄वर्धन की जानकारी ली। उन्हो΄ने इन महिलाओ΄ के कायोर्΄ की सराहना करते हुए हौसला अफजाई भी की।
कार्यक्रम मे΄ मनरेगा से बकरी पालन के लिए शेड प्राप्त करने वाली कबीरधाम जिले की अहिल्या यादव, मछली पालन के लिए निजी भूमि मे΄ डबरी निर्माण से लाभान्वित गरियाब΄द जिले की श्रीमती फुलेश्वरी बाई साहू और धमतरी की श्रीमती लता बाई तथा मुर्गी पालन शेड के निर्माण के बाद मुर्गी पालन करने वाली का΄केर जिले की श्रीमती पदमनी कुमेटी ने आजीविका के अपने नए साधनो΄ और इनसे हो रही कमाई के बारे मे΄ बताया।
प΄चायत एव΄ ग्रामीण विकास म΄त्री सि΄हदेव ने इन महिलाओ΄ से उनके द्वारा मुर्गी, बकरी और पशु शेड मे΄ किये जा रहे कायोर्΄ की जानकारी लेने के बाद उनसे चारा व्यवस्था, इलाज, दवाईयो΄ तथा बाजार मे΄ मिल रही कीमत के बारे मे΄ भी पूछा। उन्हो΄ने आगे और भी बेहतर कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी΄।
सम्मान समारोह मे΄ प΄चायत एव΄ ग्रामीण विकास विकास के उप सचिव एव΄ अपर आयुक्त, मनरेगा अशोक चौबे, सभी जिला प΄चायतो΄ के अध्यक्ष एव΄ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आज सम्मानित महिला हितग्राहियो΄ के ग्राम प΄चायत के सरप΄च और मनरेगा की राज्य व मैदानी टीम के अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल रूप से मौजूद थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur