-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 मार्च 2022 (घटती-घटना)।अदाणी फाउंडेशन द्वारा एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता की सोच के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। उदयपुर विकासखंड के ग्राम साल्हि में स्थित अदाणी कौशल विकास केंद्र में आयोजित किये गए इस कार्यक्रम में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के परसा ईस्ट केते बासेन (पीईकेबी) कोयला खदान के आसपास के 14 ग्रामों की स्व-सहायता समूहों तथा महिला उद्यमी बहुउद्देशीय सहकारी समिति (मब्स) सहित लगभग 250 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के सरगुजा क्लस्टर हेड मनोज साही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एईएल के ही अमित तिवारी हेड फाइनेंस, विजय जैन जीएम प्रोजेक्ट और मुनीश सूद हेड सिविल भी कार्यक्रम में शामिल थे। सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य पीईकेबी के आसपास के ग्रामों की ऐसी सशक्त महिलाओं को प्रोत्साहित करना है जिन्होंने महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों के साथ लैंगिक समानता और महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुव्र्यवहार जैसे मुद्दों के खिलाफ साहस दिखाते हुए सफलता का परचम लहराया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए साही ने अदानी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तिकरण के लिए मब्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। समारोह के दौरान महिलाओं द्वारा उनके सामाजिक व आर्थिक विकास की यात्रा को साझा करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यकमों को भी प्रस्तुत किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur