Breaking News

अम्बिकापुर@चार विधानसभा चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताया

Share


-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 मार्च 2022(घटती-घटना)।
विगत दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में चार राज्यों क्रमश: उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मणिपुर और गोवा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित संगम चौक पर नगाड़े, नारों आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता व्यक्त की व चारों राज्य की जनता को धन्यवाद दिया ! विदित हो कि सभी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त करके विपक्ष को कड़ी सशक्त दी है उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बना कर पिछले 29 वर्षों के कीर्तिमान को ध्वस्त किया इसी क्रम में अनुराग सिंह देव के नेतृत्व में रावर्टसगंज रायबरेली व सलोन विधानसभा में गई हुई छत्तीसगढ़ की टीम ने धुआंधार प्रचार कर तीनों सीट पर विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया ! इस अवसर पर सर्वश्री अंबिकेश केसरी विद्यानंद मिश्रा विनोद हर्ष किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा निश्चल सिंह निलेश सिंह गोल्डी बिहाड़े, शैलेश सिंह मनोज कंसारी अवधेश सोनकर निरंजन राय राजेश सिंह अनिल जयसवाल बिहारीलाल तिर्की दारा सिंह बुधमेत सिंह उमेश अग्रवाल सिकंदर जैसवाल वेदांत तिवारी शिव शंकर सिंह पीयुष त्रिपाठी त्रिपाठी मनोज प्रसाद काशी प्रसाद पन्ना लाल राजवाड़े राम केश्वर राजवाड़े सागर विश्वकर्मा सचिन वर्मा बाबू विश्वकर्मा शुभम भदोरिया अमनदीप सौरभ जयसवाल राधेश्याम पांडे सतपाल अरोरा अंशु मल गर्ग निशांत गुप्ता अनुराग अम्बस्ट दिव्यांशु केसरी छोटे लाल माथुर अविनाश तिवारी विपिन पांडे नंदलाल ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Share

Check Also

सूरजपुर@तेज रफ्तार पिकअप उछलकर चलती कार पर गिरी,मचा हड़कंप

Share -संवाददाता-सूरजपुर 30 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। जिले में शुक्रवार को एक बेहद अजीबो-गरीब और चौंकाने …

Leave a Reply