कोरबा ,09 मार्च 2022(घटती-घटना)। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की 102 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता, स्वरोजगार, खेल, कला, संस्कृति आदि के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान लेते हुए अधिवक्ता मधु पाण्डेय
महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम इंदिरा स्टेडियम स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस दौरान बालिका इशिका रॉय ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। ऑडिटोरियम परिसर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। महिला सम्मान समारोह के अवसर पर सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कमजोर नही है। महिलाओं से ही अच्छे समाज और परिवार का निर्माण संभव है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। रक्षा, सेवा, प्रशासन, प्रबंधन सभी क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आलोचना से डरना नहीं सीखना चाहिए। उन्होंने कहा की खुद को बुलंद करके आगे बढ़ते रहिये। सांसद श्रीमती महंत ने सभी महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए लगातार सफल होने की शुभकामनाएं दी। महिला सम्मान समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती उषा तिवारी, श्रीमती उषा जायसवाल, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रियंका पांडे, श्रीमती सपना चौहान एवं भारी संख्या में महिलाएं एवं नागरिक गण मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur