अम्बिकापुर 06 मार्च2022 (घटती घटना)। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में सभी मतदान केंद्रों पर समिति का गठन हुआ है जिसके सत्यापन का कार्य जोरों से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष तथा पार्षद विश्व विजय सिंह तोमर ने दिनांक 6 मार्च 2022 को दरिमा मंडल के कुबेरपुर, सोहगा, बकालो मतदान केंद्रों की समितियों का सत्यापन किया।
इस क्रम में विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा की लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या पंचायतों के चुनाव हो, कोई भी चुनाव मतदान केंद्रों पर ही लड़े जाते हैं। जिस भी दल की मतदान केंद्र की समिति मजबूत होगी, वही दल विजयी होगा। कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार एवं वादाखिलाफी को आम जनों तक पहुंचाने का कार्य बूथ समिति का है तथा इस बूथ समिति के मजबूत होने से ही हम आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दरिमा मंडल के अध्यक्ष गुरशरण सिंह भाजयुमो जिला मंत्री एवं दरिमा प्रभारी विकास शुक्ला चंदन, दरिमा मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष रामशरण कुशवाहा, शक्ति केंद्र प्रभारी कैलाश गिरी, भाजयुमो जिला महामंत्री अतिश पांडे, सरपंच संजय सिंह, मुकेश गिरी, योगेश उरांव तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur