-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर.,27 फरवरी 2022 (घटती घटना)। छत्तीसगढ़ बंग समाज के प्रांतीयअध्यक्ष सहित प्रबंध कारिणी एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होटल बंधन इन भगवानपुर, अंबिकापुर में संरक्षकगण शिव शंकर दास, सुबोध विश्वास, सुभाष राय एवं विमान मुखर्जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप धर के उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
आशीष विश्वास, विमान मुखर्जी, सुभाष राय, शिव शंकर दास, सुबोध विश्वास, रमेश विश्वास, गौरांग मंडल ने सभा को संबोधित किया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष विजय व्यापारी का शपथ ग्रहण समिति के पदेन सचिव पुलिन मंडल द्वारा कराया गया। विजय व्यापारी ने सभा में वचन पत्र का वाचन किया तत्पश्चात उन्हें संरक्षकगणों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यकारिणी का घोषणा किया- जिसमें संरक्षक -शिव शंकर दास, सुबोध विश्वास, सुभाष राय एवं विमान मुखर्जी को बनाया गया।
उपाध्यक्ष- सुशांत घोष, शिव दत्ता, दिवाकर मुखर्जी, रमेश विश्वास एवं मुन्ना माली।
कार्यकारिणी अध्यक्ष-आशीष विश्वास, महासचिव -समीर मंडल, सचिव- आशीष कुमार विश्वास, सहसचिव -संतोष सरदार, कोषाध्यक्ष- बासु कुमार, उप कोषाध्यक्ष- दयाल विश्वास, मुख्य संगठन मंत्री- कृष्णा मल्लिक, संगठन मंत्री- मुकेश हालदार, संदीप सरकार-रविन विश्वास, मीडिया प्रभारी- सजल मधु, सोशल मीडिया- प्रभारी पवन कुमार बर्मन, विधिक सलाहकार- सुजय कुमार मंडल, सांस्कृतिक सचिव- अनुकूल समद्दार, कार्यालयीन- सचिव गोपाल हालदार को मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण करा कर वचन पत्र लिया गया एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। तत्पश्चात पदेन सचिव ने वर्तमान सचिव को कार्यभार सौंपा। सभा को प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहे कि आगामी 3 वर्षों में समाज के संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ नवयुवकों को शिक्षा एवं व्यवसायिक तथा कृषि क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु प्रोत्साहन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप धर ने सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय समिति के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाओं सहित अच्छे कार्य हेतु प्रोत्साहित किया गया। सभा का संचालन क्रमश: दिवाकर मुखर्जी, करण घोष एवं रामू घोष ने किया तथा आभार प्रदर्शन समीर मंडल ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रुप से समाज के धीरज मंडल, शैलेंद्र मंडल, निरंजन विश्वास, सुभाष नंदी, दिलीप समद्दार, विश्वनाथ घोष, गणेश मंडल, विजय अधिकारी सहित सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधिगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा सदस्यगण उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur