हरिमंगलम शादी घर से लगे मैदान में
अम्बिकापुर,10 फ रवरी 2022(घटती-घटना)। हरिमंगलम शादी घर से लगे मैदान में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि वह सुबह से वहां बैठा था। पर शराबी समझ कर किसी ने उसकी मदद नहीं की। इस मामले में सूचना पर मणिपुर चौकी पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखा दिया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार केन्द्रीय जेल के समीप हरिमंगलम शादी घर से लगे मैदान में एक युवक गुरुवार की सुबह से बैठा था। आस पास के लोगों की नजर पड़ी पर शराबी समझ कर उसकी मदद नहीं की। दोपहर करीब तीन बजे पास में काम कर रहे कुछ मजदूरों ने जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों ने घटना की जानकारी मणिपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और शव को पीएम के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसके हाथ में इंजेक्शन के कैनूला लगा हुआ है। संभवत: मृतक की तबियत ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मृतक की पहचान में जुट गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur