अम्बिकापुर 5 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। मैनपाट विकासखण्ड के नर्मदापुर उपार्जन केंद्र में ग्राम व कंडराजा के 17 किसानों ने अब तक 660 क्विंटल धान बेचा है। तहसीलदार श्री शशिकांत दुबे ने बताया कि नर्मदापुर उपार्जन केंद्र में धान बेचने ग्राम कंडराजा के 21 किसान पंजीकृत है जिनमें से 17 किसानों से धान खरीदी हुई है।
तहसीलदार ने बताया कि कंडराजा के सभी 17 किसान स्वयं के द्वारा उपार्जित धान का ही विक्रय किया है किसी प्रकार की अवैध तरीके से विक्री नहीं किया है। समिति में पारदर्शी तरीके से व्यवस्थित धान खरीदी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 46 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रहा है। अब तक 39 खरीदी केंद्रों में खरीदी पूरा हो गया है। अंतिम दिन 7 फरवरी को 7 खरीदी केंद्रों में ही धान खरीदी होगी। इस वर्ष जिले के लिए 2 लाख 6 हजार 645 मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य था जिसके विरुद्ध अब तक 2 लाख 19 हजार 846 मीट्रिक टन खरीदी हो चुकी है
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur