अंबिकापुर 2 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मंगलवार की रात को बलवा का मामला सामने आया है। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से कुछ लोग जख्मी भी हुई है। जिन्दे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विनित बोस गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डिगमा का रहने वाला है। वहीं चठिरमा निवासी संजय ने एक दूसरे पन अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष की ओर से कुछ लोगों के घायल भी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांधीनगर पुलिस ने विनित बोस की रिपोर्ट अपर आरोपी राहुल पटेल, दिनेश, सतिश, संजय व अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 294, 506, 323, 341 के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं संजय ने आरोपी विनित, प्रियश, मनीष, करण, पवन व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। संजय की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 147, 148, 294, 506, 323 अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur