अंबिकापुर 28 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सरगुजा जिला यूनिसेफ द्वारा कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुये कलेक्टर सरगुजा संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले में पुन: रोको टोको, कोरोना टिकाकरण एवं जन जागरूकता अभियान की शुरुआत शुक्रवार से किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुये सरगुजा यूनिसेफ डीएमसी ममता चौहान ने बताया कि इस रोको टोको अभियान कि शुरुआत सरगुजा कलेक्टोरेट परिसर में सरगुजा जिला पुलिस अधीक्षक तुकाराम काम्बले, जिला अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सरगुजा पपिंदर सिंह, जिला साक्षर भारत मिशन अधिकारी गिरीश गुप्ता, अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला की उपस्थित में यूनिसेफ़ वॉलिंटियर्स, जिला संघ सरगुजा के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्रों को हरी झंडी दिखाकार किया गया। रोको टोको अभियान की शुरुआत कलेक्टोरेट परिसर से किया गया। ततपश्चात जिला सत्र न्यायालय एवं शहर के घड़ी चौक पर घंटों इस अभियान को चलाया गया। जहां ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वालों को यूनिफेफ वॉलिंटियर्स, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, एनएसएस द्वारा मास्क पहनने, टिकाकरण कराने, 2 गज की दूरी रखने आदि बातों के लिए जागरूक किया गया। यहां छात्रों ने घंटों नारों के माध्यम से एवं मास्क वितरित कर लोगों को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक किया। रोको टोको अभियान शहर में साप्ताहिक पखवाड़ा के रूप में इस माह मनाया जायेगा। अब से प्रत्येक दिन शहर के चौक चौराहों पर लोगों के लिए कोरोना जागरूकता अभियान एवं टिकाकरण अभियान चलाया जायेगा।
महापौर ने किया प्रोत्साहित
इस रोको टोको अभियान कार्यक्रम में घड़ी चौक पर छात्रों द्वारा उत्सुकता के साथ कार्य को देखते हुए नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर डॉ.अजय तिर्की द्वारा छात्र-छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पूरी टीम के कार्यों की सराहना कि गई। इस कार्यक्रम में जिला संघ सरगुजा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला संगठन आयुक्त योगेश विश्वकर्मा, पुलिस विभाग से सहायक उप निरीक्षक अभय तिवारी, प्रफुल्ल चंद पैंकरा, साक्षर भारत अभियान से अशोक सिंह, प्रोग्रमर सुमित केडिय़ा,स्वास्थ्य विभाग से कविता सिंह, मंगल पांडेय ओपन रोवर्स कू्र से रोवर लीडर सचिन यादव, सीनियर रोवर शुभम सिंह का सराहनीय सहयोग रहा। के तहत लोगों को किया जा रहा जागरुक
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur