अंबिकापुर 22 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। शहर के गांधी स्टेडियम के बाहर से व गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित घर के बाहर से स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडि़तों ने इसकी रिपोर्ट संबंधित थाने में दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार सतीश अग्रवाल शहर के ब्रम्हरोड का निवासी है। 21 जनवरी को सतीश अग्रवाल का लड़का शुभम अग्रवाल स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डी डब्ल्यू 0246 से शाम को चार बजे गांधी स्टेडियम ग्राउण्ड में खेलने गया था। खेल कर वापस बाहर निकला तो उसकी स्कूटी गायब थी। किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। वहीं दूसरी मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के गोधनपुर की है। मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र निवासी शलैन लकड़ा अंबिकापुर स्थित गोधनपुर में किराए के मकान में रहकर काम करती है। 18 जनवरी की दोपहर अपने किराए के मकान के बाहर आंगन में स्कूटी क्रमांक सीजी 16 सीपी 5161 को रखी थी। तभी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। वह इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। दोनों मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur