अंबिकापुर 22 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। अवधुत भगवान राम सेवा संस्थान लालमाटी का 13वां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया। इस दौरान हवन पूजनसे कार्यक्रम प्रारंभ की गई। कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आसपास से आए सैकड़ों लोग शामिल हुए और भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जरूरतमंदों के बीच साड़ी, कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अंबिकापुर, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश के समस्त श्रद्धालुओं शमिल हुए। उक्त कार्यक्रम आश्रम के संस्थापक बाबा अवधुत राम के उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरन बाबा अवधुत राम ने कहा कि हम सभी के समाज में जो जरूरतमंद हैं उन्हें ईश्वर मान कर उनकी सेवा करनी चाहिए। जरूरतमंद इंसान को राहत पहुंचाना ही ईश्वर की सच्ची सेवा मानना चाहिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur