Breaking News

अम्बिकापुर@भूमि पूजन बोर्ड में जिला पंचायत सदस्य का नाम नहीं,जताया विरोध

Share

अम्बिकापुर 20 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के सरमना ग्राम पंचायत में सेतु पुल एवं पहुंच मार्ग के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग द्वारा आयोजित किया गया था। जिसका भूमि पूजन खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने किया। लेकिन इस दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। दरअसल भूमि पूजन बोर्ड में जिला पंचायत सदस्य का नाम नहीं होने की वजह से भाजपा कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर भड़क गए। गौरतलब है कि भूमि पूजन बोर्ड में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित स्थानीय सरपंच, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्य का नाम अंकित था लेकिन विभाग द्वारा जिला पंचायत सदस्य का नाम भूमि पूजन बोर्ड में नहीं लिखवाया गया था। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री देवनाथ सिंह एवं भाजपा मंडल महामंत्री निशांत गुप्ता मौजूद। दोनों ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य का नाम बोर्ड में अंकित नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को कहा कि कांग्रेस के लोगों का बोर्ड में नाम ही लिखवाना था तो कांग्रेस पार्टी का चिन्ह भी बोर्ड में अंकित करवा देते।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply