
अम्बिकापुर 13 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। नमनाकला, पटवारी कालोनी निवासी अरविन्द सिंह (भुटेला) व विनोद सिंह की माता उर्मिला देवी सिंह का निधन 4 जनवरी को हो गया है। उनके निधन पर क्षत्रिय समाज द्वारा 12 जनवरी की शाम उनके निवास पर श्रद्धांजलि दी गई। समाज के लोगों ने स्व उर्मिला देवी सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और परिवार के सदस्यों को इस दुख की घड़ी में हौसला बंधाया। जिसमें संदीप सिं परमार,अमित सिंह,बाल्मीक सिंह, अनिल सिंह, भरत सिंह ,राजेश सिंह, सत्येशु सिंह, राजेश बहादुर सिंह, संतोष सिंह, उमेश प्रताप सिंह (लड्डू), अरविन्द सिंह, अजय सिंह, राजेश प्रताप सिंह, सुजीत सिंह, विजेन्द्र कुमार सिंह, जगनारायण,पुष्पेन्द्र सिंह राणा, सत्येन्द्र प्रताप सिंह,श्याम नारायण सिंह, हुकुम सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur