अम्बिकापुर 13 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की उपस्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबिकापुर मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद के जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए घड़ी चौक में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा स्वामी विवेकानंद भारत ही नहीं पूरे विश्व में युवाओं के प्रेरणा स्रोत है उनके आदर्शो का आज के युवाओं अनुसरण करना चाहिए इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलामहामंत्री अभिमन्यु गुप्ता भाजयुमो के जिला महामंत्री संजीव वर्मा जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविकांत उराओ अंबिकापुर के मंडल अध्यक्ष निशान सिंह शोलु जी जिला मंत्री वीर सोनी वीनाल गुप्ता नितिन गुप्ता अनीश सिंह गुप्ता अनुराग शुक्ला श्रीधर केसरी रवि सोनी दीपक यादव दीपू पांडे हनी दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur