अंबिकापुर 08 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। प्रकाश पासवान उम्र 55 वर्ष शहर के दर्रीपारा में अपनी पत्नी के साथ झोपड़ीनुमा मकान में किराए में रहता था। इनका कोई संपान नहीं थे। दोनों शहर में घूम-घूम कर कबाड़ चुनकर जीवन यापन करते थे। शुक्रवार की रात को प्रकाश पासवान की मौत हो गई। इस स्थिति में पत्नी के पास अपने पति के शव का अंतिम संस्कार करना एक बड़ी चुनौती बन गई। पति के शव का अंतिम संस्कार पाने में सक्षम नहीं थी। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी संकल्प यूथ क्लब समाज सेवी संस्था को हुई तो संस्था के सदस्यों ने पूरी विधिविधान से शव का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार में केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं बल्कि पुत्र और परिवार की तरह कंधा देकर मानवता का फर्ज अदा किया। इस दौरान मुख्य रूप से संस्था के अंकुर सिन्हा, अजीज टोप्पो, रविन्द्र वैद्य, अभिमन्यू साहू, लिटल, मोनू कालू, प्रतिक, राकेश मुंडा, सूरज मुंडा की भूमिका अहम रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur